UPTET Certificate Correction
2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के
अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
(UPESSC) ने UPTET प्रमाण-पत्रों (Certificates)
में त्रुटि सुधार/संशोधन कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
शुरू कर दी है।
यदि आपके यूपीटीईटी सर्टिफिकेट
में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि या अन्य किसी जानकारी
में कोई गलती है, तो अब आप घर बैठे इसे ऑनलाइन सुधार कर नया
संशोधित प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
UPTET प्रमाण-पत्र संशोधन से जुड़ी मुख्य बातें (Key Details)
- आयोजक आयोग: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा
चयन आयोग (UPESSC)
- संशोधन माध्यम: केवल ऑनलाइन (Online Mode Only)
- संशोधन शुल्क (Correction Fee): ₹200/- (रुपये
दो सौ मात्र)
- आधिकारिक पोर्टल्स:
- आवेदन लिंक: certificates.upessc.org
- आधिकारिक वेबसाइट: Uttar Pradesh Education Service Selection Commission
केवल ऑनलाइन
आवेदन ही होंगे स्वीकार
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन
आयोग के अध्यक्ष डॉ० प्रशांत कुमार और उप सचिव संजय कुमार सिंह द्वारा
जारी सूचना के अनुसार:
- ऑनलाइन माध्यम अनिवार्य: प्रमाणपत्र में सुधार के
लिए आवेदन केवल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ही स्वीकार किए
जाएंगे।
- ऑफलाइन आवेदन अमान्य: डाक (Post), व्यक्तिगत
प्रत्यावेदन या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं
किया जाएगा।
- एक ही बार मौका मिलेगा: प्रमाण-पत्र में एक बार
संशोधन किए जाने के बाद अभ्यर्थी को दोबारा किसी अन्य सुधार/संशोधन का अवसर
नहीं दिया जाएगा। इसलिए आवेदन करते समय अपनी सभी जानकारी बहुत ध्यानपूर्वक
भरें।
UPTET
Certificate में संशोधन के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले UPTET की सर्टिफिकेट वेबसाइट https://certificates.upessc.org/
पर जाएं।
- होमपेज पर UPTET Certificate Correction वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर/पंजीकरण विवरण के साथ लॉगिन करें।
- जिस जानकारी में सुधार करना है, उसे दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज़
अपलोड करें।
- निर्धारित ₹200 संशोधन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को पूरी तरह जाँच कर Final Submit करें और रसीद डाउनलोड कर लें।
महत्वपूर्ण सलाह: आवेदन करने से पहले
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए दिशा-निर्देशों (Guidelines) को
ध्यानपूर्वक ज़रूर पढ़ लें।

Post a Comment